देहरादून
स्कूल जा रही छात्रा को मनचले ने जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने इससे पहले कई बार लड़की को परेशान करने की कोशिश की। पीड़िता उसे चेहरे से पहचानती है।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी। वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहती है। उनकी लड़की पैदल घर से स्कूल जाती और वापस आती है। कहा कि बुधवार को साढ़े 12 बजे उनकी बेटी ने रोते हुए फोन किया। बताया कि बाइक सवार एक युवक उसे आए दिन परेशान करता है। घटना के दिन उसने लड़की को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और दौड़ते हुए अपने घर पहुंची। उसने घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि वह आरोपी को चेहरे से पहचान सकती है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान