चंबा : हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ। बता दें कि चंबा में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में जा गिरी जिससे बस के परखच्चे उड़ गे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस में करीब 16 लोग सवार थे। वहीं बस में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही हादसे में आठ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को चंबा अस्पताल में भिजवाया गया जहां उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया।
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह के विधायक हंसराज ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा हादसे में मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को भी हरसंभव मदद दी जाएगी। पिछले वर्ष भी 10 मार्च को चंबा पठानकोट मार्ग पर बस हादसा हुआ था। एचआरटीसी की बस कांदू के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 34 लोग घायल हुए थे। एक साल बाद फिर दस मार्च को यह भयावह हादसा पेश आया है।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश