देहरादून
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने धामी सरकार के 2024-25 के लिए कुल 892300697 (नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख) के वार्षिक बजट को प्रदेश के विकास और सभी वर्गों के विकास को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्नत, सुशासित व क्षमतावान नीति पर आधारित बताया है।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि मंगलवार को सदन में पेश 892300697 (नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख) का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के दृष्टिकोण और दूरगामी सोच को उजागर करने के साथ-साथ प्रदेश में सड़कों के निर्माण, पर्यटन विकास, जमरानी बांध परियोजना, सौंग परियोजना और लखवाड परियोजना सहित तमाम विकास कार्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री