देहरादून
शुक्रवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में एक सामान्य फ़रियादी की तरह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा भी उपस्थित रही। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी और वर्तमान में दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष निर्मला जोशी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ काबीना मंत्री से दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को निःशुल्क भूमि आवटन को लेकर अपनी समस्या को मंत्री जोशी के समक्ष रखा। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने दूरभाष पर नगर आयुक्त देहरादून से वार्ता कर प्रकरण को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वशन देते हुए प्रकरण में जल्द समस्या के समाधान की बात कही।
इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा, उपाध्यक्ष निर्मला जोशी, विनोद उनियाल, बृजलेश गुप्ता, सुधीर वर्मा, कर्नल मल्हास, महेश आदि उपस्थित रहे।
More Stories
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम, बुजुर्गाें ने दिया दून पुलिस को आशिर्वाद
देवता का अवतार हुआ गिरफ्तार, स्वंय को देवता का अवतार बताने वाले 1 फर्जी भेषधारी बाबा को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, मामूली विवाद के चलते दो पक्षों द्वारा विधौली व केहरी गांव मे मचाया जा रहा था हुडदंग, 5 हुड़दंगी गिरफ्तार