देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी से मंगलवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर यशपाल आर्य से बातचीत की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने अपने पुराने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए। साथ ही प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच भी बातचीत हुई।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू