देहरादून
उत्तराखंड नगर पालिका और नगर निगमों का कार्यकाल आगामी दो दिसंबर को खत्म हो रहा है, जिसको देखते हुए देहरादून नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में आखिरी बोर्ड बैठक आहूत हुई । बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और तमाम प्रस्ताव पारित किए गए ।
महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि आज बोर्ड बैठक में जितने प्रस्ताव आए थे वो सब जनहित के मुद्दों पर आधारित थे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जितने भी सम्मानित लोग हैं उनके नाम पर द्वार बनने को लेकर प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में आंदोलनकारी स्वर्गीय सुशीला बलूनी के नाम पर किसी मार्ग या पार्क का नाम रखने और मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है साथ ही उन्होंने बताया की आज बोर्ड बैठक में देहरादून नगर निगम की कार्यकारिणी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया जहां पार्षदों ने अगले चुनाव तक जनहित के लिए काम करने की बात कही।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद