हरिद्वार
पिछले दिनों हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता तीन साल की बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से सकुशल बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने बताया की भीख मंगवाने के इटादे से उसने बच्ची का अपहरण किया था। बता दे की दो दिन पूर्व हरिद्वार गंगा घाट से यूपी के संभल से आए एक परिवार की एक तीन साल की बच्ची को अज्ञात व्यक्ति ने अगुवा कर लिया था। पुलिस छानबीन ने व्यक्ति सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते हुए कैद हो गया था। एसएसपी हरिद्वार ने बताया की सीसीटीवी फुटेज की गहनता से छानबीन के बाद पुलिस टीम को इसके जल्द खुलासे के लिए लगाया गया जिसमे पुलिस ने आरोपी को शामली से बच्ची के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपी ने भीख मनवाने के लिए बच्ची के अपहरण करना बताया है उन्होंने बताया की पुलिस फिलहाल इस पहलू पर भी पूछताछ कर रही की क्या इसके पीछे गिरोह है या फिर उसने अकेले इस घटना को अंजाम दिया।

More Stories
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति