हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस ने गंगा घाट से अपहृत हुए एक साल के बच्चे को सकुशल बमादगी करते हुए देवर और भाभी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। बता दे की 9 अप्रैल को हर की पौड़ी के नाई घाट से एक साल का बच्चा गायब होने पर हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जल्द इसके खुलासे के लिए अलग अलग टीम बना कर अलग अलग जिलों में भेजी।
इससे पहले भी तीन साल के मासूम बच्ची का अपहरण गंगा घाट से ही हुआ था जिसमे हरिद्वार पुलिस ने आरोपी और बच्ची को शामली से बरामद किया था। बता दे की हर की पैड़ी से एक और चाइल्ड थेफ्ट मामले का खुलासा महज तीन दिन में कर दिया और मामले में मेरठ के रहने वाले देवर-भाभी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन्होंने बच्चे की चोरी भीख मंगवाने और बच्चों की खरीद-फरोख्त के लिए किया था। एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि आरोपी देवर भाभी को कलियर रूड़की रोड होटल कैनाल व्यू होटल के पास से गुमशुदा बालक के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले और भी पूछताछ की जा रही है कि इसके पीछे कोई गिरोह तो काम नहीं कर रहा है।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर