हरिद्वार: भाजपा हरिद्वार मंडल कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं और पार्टी की नीति और रीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रविवार को भाजपा मध्य हरिद्वार के मंडल कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद कौशिश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी आदमी तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में होने रहे जिला पंचायत के परिसीमन का बसपा ने विरोध किया है। बसपा क्षेत्र के विकास में रुकावट बन रही है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू