देहरादून
आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे कानून व्यवस्था के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनाँक 21-03-2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा कोतवाली नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर, चकराता रोड बिंदाल पुल, तिलक रोड, खुडबुडा मोहल्ला, गाँधी ग्राम, शिवाजी मार्ग, छबील बाग, काँवली रोड, सहारनपुर चौक आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जनमानस से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार