देहरादून
जोशीमठ में भूधँसाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है, जोशीमठ में 26 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही लोगों को संभव मदद दिए जाने के लिए शासन द्वारा निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के आदेश के बाद डीजी हेल्थ ने सूची जारी की है।

जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भूधँसाव के कारण कई आवासीय भवन एवं होटल उसकी जद में आ गये हैं, जिस कारण राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुये प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।अतः प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आपको निर्देशित किया जाता है कि आप तत्काल जोशीमठ जाकर चिकित्सा सुविधाओं का पर्यवेक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि विस्थापित परिवारों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उक्त के अतिरिक्त प्रकरण की अद्यतन स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें

More Stories
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री