हरिद्वार
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए शराब कांड में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में प्रधान प्रत्याशी पति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र रावत ने बताया कि मामले में अब तक 6 मौत हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए प्रधान प्रत्याशी बबली के पति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बिजेंद्र गांव में झोलाछाप डॉक्टर का काम करता है और खुद ही शराब बना कर चुनाव में लोगों को पिला रहा था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को छापेमारी में आरोपी के पास से 35 लीटर शराब मिली है इसके अलावा शराब बनाने के इक्यूमेंट भी बरामद हुए है। एसएसपी ने बताया कि कल की घटना में 6 कुल मौत हुई है जबकि दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान