
देहरादून
कैंट विधानसभा जी,एम,एस मंडल देहरादून में डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यमुना कालोनी में आम जनता को निशुल्क कोरोना बूस्टर डोज की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर के साथ टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह भी उपस्थित रहीं सांसद ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया एवं विषम परिस्थितियों में कार्य करने पर धन्यवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का भी आभार प्रकट किया। विधायक सविता कपूर ने जनता का बढाया मनोबल आगे भी जनहित के सभी कार्य निरंतर चलते रहने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री शेखर नौटियाल ,सुमित पाण्डे ,सचिन गुप्ता जी,संजय सिंघल जी मंडल मीडिया प्रमुख विकास बेनवाल, महानगर महामंत्री सुमन सिंह, अजय सिंह ,पी एल सेठ पंकज प्रजापति,राजेश चौधरी, दिवान चंद ,के,एस,आर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री