गोविंद सिंह पुण्डीर,अध्यक्ष
देहरादून: पांच गुना रॉयल्टी बढ़ाये जाने के सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में आज प्रदेशभर के ठेकेदारों ने प्रांतीय खंड कार्यालय में एक महत्त्वपूर्ण मीटिंग की जिसमे सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरिध किया गया साथ ही ये निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने इस फैसले को वापिस नही लिया तो प्रदेशभर के ठेकेदार कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले जाएंगे और समस्त कार्यालयों में तालाबंदी करेंगे।
राजेन्द्र सिंह कुंवर,महासचिव
ठेकेदारों के कहना था कि ठेकेदार प्रदेश के विकास की रीढ़ की हड्डी है और ये सरकार का भी मानना है लेकिन अब नये नये कानून लाकर ठेकेदारों को परेशान तो किया ही जा रहा है वही ये ठेकेदारों का सरासर उत्पीड़न है। इसके अलावा जो खानापूर्ति खनन पट्टाधारक को पूरी करनी पड़ती है अब वो ठेकेदारों को पूरी करनी पड़ेगी अन्यथा उनपर 2 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा जोकि ठेकेदारों के साथ अन्यायपूर्ण है। ठेकेदारों की सरकार से ये भी मांग है कि बड़े टेंडरों को सरकार छोटा करे जिससे कि छोटे ठेकेदार जिनका रोजगार केवल ठेकेदारी है वो अपना और अपने परिवार पालन पोषण कर सके। ठेकेदारों के कहना था कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर अपनी बात को रखेंगे।

More Stories
व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा
एसएसपी देहरादून द्वारा पब/बार/होटल/प्रतिष्ठानों हेतु जारी निर्देशो का दिखा असर, 14 पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस कराया उपलब्ध
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर