रुद्रप्रयाग
केदारनाथ धाम से अच्छी खबर है। मात्र डेढ़ माह में दो लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर दिये हैं। अभी भी बाबा केदार के दरबार में भक्तों की भीड़ है। बाबा केदार के दर्शन करने के लिये भक्तों को लाइन में लगना पड़ रहा है। अंतिम चरण की यात्रा में भक्तों की संख्या में वृद्धि होने का लाभ स्थानीय बेरोजगारों को भी मिला है।
कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष लगभग चार माह तक केदारनाथ धाम की यात्रा बंद रही। मई माह में केदारनाथ धाम के कपाट खुल गये थे, लेकिन कोरोना के कारण यात्रा खुलने की अनुमति नहीं मिला। बाद में 18 सितम्बर से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हुई। कुछ दिनों तक ई पास की अनिवार्यता होने के कारण एक दिन में मात्र आठ सौ लोग ही केदारनाथ की यात्रा कर रहे थे, लेकिन बाद में ई पास की बाध्यता समाप्त होने के बाद केदारनाथ आने वाले भक्तों की भीड़ बढ़ गई। प्रत्येक दिन 15 हजार के आस-पास भक्त केदारनाथ पहुंचने लग गये। डेढ़ माह के समय में दो लाख से अधिक भक्तों ने केदारनाथ के दर्शनों का पुण्य अर्जित किया है। केदारनाथ आने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि होने से केदारनाथ तीर्थ पुरोहित, देवस्थानम बोर्ड, होटल, लाॅज, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी, हेली सेवाएं सहित अन्य लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। अंतिम चरण की यात्रा चलने से स्थानीय लोगों में भी खुशी है। अभी भी केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में आठ दिन का समय शेष बचा हुआ है। छह नवम्बर को भैयादूज पर्व पर केदारनाथ के कपाट बंद होने हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस लगभग पचास हजार ओर तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचेगे। इन दिनों प्रत्येक दिन नौ हजार के लगभग भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही, भय मुक्त वातावरण के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता –डीजीपी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास