हरिद्वार
हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक महिला को कुछ लोग आम भरवाने के बहाने बाग में ले गए और फिर उन लोगो ने उसकी अस्मत लूट ली अब आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गयी है।
पीड़िता ने बताया कि मजदूूरी तय करने पर एक बाइक पर वाजिद और अब्दुल सत्तार बैठ गए और दूसरी बाइक पर पीरू ने उसे अपने साथ बैठाया। इसके बाद वह जंगल में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला को बाग में आम भरवाने के नाम पर ले जाकर तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिडकुल थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह तीन जुलाई को मजदूरी करने के लिए डैंसो चौक से औरंगाबाद में एक किसान के आम के बाग में आम भरवाने के लिए गई थी।
काम खत्म होने के बाद जब वह घर की तरफ जा रही थी तो बाग के बाहर हजाराग्रंट गांव निवासी पीरू, अब्दुल व वाजिद मिले। महिला से कहा कि उनके बाग में भी आम भरवाने हैं। जिसके बदले में 500 रुपये मजदूरी की बात कहीं थी। पीड़िता ने बताया कि मजदूूरी तय करने पर एक बाइक पर वाजिद और अब्दुल सत्तार बैठ गए और दूसरी बाइक पर पीरू ने उसे बैठाया। इसके बाद वह जंगल में ले गए।
इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर