देहरादून
अग्निवीर योजना के ख़िलाफ़ युवाओं का ग़ुस्सा उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निवीर योजना का विरोध कर रहे युवाओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
हल्द्वानी में भी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध शुरूहो गया है। आज सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया और तिकोनिया चौराहे पर मोदी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की। इस बीच युवाओं की पुलिस और प्रशासन से तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया ।युवाओं के प्रदर्शन के कारण तिकोनिया नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कारियो पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा।

बता दे कि देशभर में युवा अग्निवीर योजना के ख़िलाफ़ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में आग लगा दी और बसों में भी जमकर तोड़ फोड़ की। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को 4 सालों के लिए फ़ौज में भर्ती किया जाएगा जिसके बाद उनकी सेवा पूरी होने पर उन्हें लगभग 12 लाख रुपए भी सरकार की तरफ़ से दिए जाएँगे. जैसे एक सेना के जवान को रिटायरमेंट के बाद लाभ मिलता है

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग