
देहरादून
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए युवाओं और महिलाओं ने विधायक खजान दास के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चुनाव प्रभारी टिहरी लोकसभा विनय रोहिला,महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक खजान दास ने कहा कि आज लोग बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके कार्यों को देखते हुए साथ ही मुख्यमंत्री धामी जोकि प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे है इन सब को देखते हुए लोग कांग्रेस या अन्य दलों को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।कांग्रेस छोड़कर आये अजय बेनवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीति एवं चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना, राहुल लारा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महानगर सोशल मीडिया से रंजीत सेमवाल, पार्षद देविका रानी मौजूद रहीं।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अजय बेनवाल,अमिचंद सोनकर, अमित वर्मा,विजय, असवंत तंवर, विकास यादव, राजकुमार, लक्ष्मी देवी, सुशील बिष्ट, विक्की, मोहित धीमान, मोहित भाटिया, अंकुश शर्मा, अवनीश शर्मा, प्रवेश कुमार, विशाल वर्मा, अजय,आदि रहे

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम