रवि मल्होत्रा,दुकानदार
देहरादून
रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदू धर्म का ऐसा त्योहार है जिसे भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। उस दिन भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर एक रक्षा सूत्र बांधती हैं, मिठाई खिलाती हैं और भाई की आरती उतारती हैं ।
पौराणिक कथा के अनुसार जब भगवान विष्णु राजा बलि के साथ पाताल लोक में रहने चले गए तब देवी लक्ष्मी चिंतित हो उठी. पति को वापस लाने के लिए नारद जी ने देवी लक्ष्मी से कहा कि आप राजा बलि को राखी बांधकर भाई बना लीजिए और वरदान के रूप में भगवान विष्णु को मांग लीजिए। पाताल के राजा बलि को देवी लक्ष्मी ने राखी बांध कर उन्हें अपना भाई बनाया एवं भगवान नारायण को स्वतंत्र कराया, वह दिन सावन पूर्णिमा का था।
इस वर्ष रक्षा बंधन भद्रा पुंछ 30 अगस्त को शाम 5:30 बजे से शाम 6:31 बजे तक रहेगा, और रक्षा बंधन भद्रा मुख शाम 6:31 बजे शुरू होगा और 30 अगस्त को रात 8:11 बजे समाप्त होगा। तिथि (पूर्णिमा) 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे शुरू होती है और 31 अगस्त को सुबह 7:05 बजे समाप्त होती है। राजधानी देहरादून में भी राखी को लेकर बहनों में उत्साह है। बाजार भी रंग-बिरंगी राखियों से सजे पड़े है। दुकानदार रवि मल्होत्रा ने बताया कि इस बार पुराने जमाने की फोम वाली राखियां भी आई है साथ ही चंदन,रुद्राक्ष और तुलसी की राखियों को भी ग्राहक पसन्द कर रहे है वही बच्चों की राखियों में छोटा भीम,डोरेमोन,पिकाचु जैसी कई राखियां बाजार में उपलब्ध है।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर