
देहरादून
मानवधिकार एवं समाजिक न्याय संगठन के सभी सदस्यों द्वारा सीडीएस जनरल विपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर मानवधिकार सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की उन्होंने कहां CDS जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में असमय मृत्यु से उत्तराखंड ने अपना वीर सपूत खो दिया। उनकी बहादुरी और नेतृत्व से सदियाँ प्रेरित होती रहेंगी वे बेहद सरल और सुलझे हुए होने के साथ-साथ जमीन से जुड़े हुए इंसान थे। उन्हें देश की सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा को लेकर बेहद बारीक जानकारियां थी। देश की रक्षा के लिए साहसिक निर्णय लेने एवं सैन्य बलों के मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए वे हमेशा आगे रहते थे।
सभी सदस्यों द्वारा उनको 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह देश के प्रति समर्पण और उनके कार्यों की जानकारी संगठन के सभी सदस्यों को दी।
मानवधिकार एवं सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार नरेश चंद जैन ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करंच मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं हमारे लिए बड़े दुख की बात है इस मौके पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, मानवधिकार एवं समाजिक संगठन के प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी विवेक जैन प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक राहुल चौहान भारतीय जनता पार्टी के वार्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सारिका चौधरी शिखा थापा रेखा निगम रोमा देवी डॉ दिनेश शर्मा राहुल अग्रवाल अमन गुप्ता राजन गुप्ता जीवन भारती धर्मेंद्र अमर जैन विशाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम