देहरादून: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि उनकी यह जीत चंपावत ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर चंपावत की जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह जीत चंपावत की जनता के साथ साथ पूरे प्रदेश की जनता की जीत है और निश्चित रूप से उनकी इस जीत से चंपावत सहित पूरे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा।
महाराज ने कहा कि चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजय दिला कर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्याणकारी नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य और देव तुल्य कार्यकर्ताओं की कडी़ मेहनत का ही परिणाम है जनता का आर्शीवाद और स्नेह लगातार हमें मिल रहा है।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री