सितारगंज
सितारगंज में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से बिना लाइसेंस के चल रहे अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों खिलाफ कार्रवाई की है।वही कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने सितारगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापा मारा छापे के दौरान टीम को प्रतिबंधित दवाइयां और एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद हुईं।वही स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को सील कर दिया और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने की तैयारी में जुट गया है।
बता दें कि इन दिनों उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने पूरे जिले में बिना लाइसेंस के चल रहे अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है वहीं जिलाधिकारी के अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से जगह-जगह छापेमारी कर रहा है वही सितारगंज के वार्ड नंबर 6 में भी झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापेमारी कर दुकान को सील किया गया।साथी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिलाष पांडे ने बताया कि चेकिंग के दौरान प्रतिबंध दवाइयां और एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद है।साथी बताया की दवाइयों को कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया गया है साथ ही कहा कि आगे भी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश