देहरादून
जहां एक और शहर कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे है वही कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें पर्यावरण से बेहद लगाव है और वे इसे बचना भी चाहते है अब चाहे जरिया कुछ भी हो। देहरादून के नगर निगम में एक पर्यावरण प्रेमी है जिन्हें फूल-पौधों से लगाव हैं और अपने इस शौक को वे अपने कार्यालय में ही पूरा कर रहे है जिसकी लोग तारीफ भी कर रहे है।
जी हां बात कर रहे है नगर निगम के मानचित्र विभाग में कार्यरत दिनेश खन्ना जी की जिन्होंने अपने कार्यालय में पुरानी पानी की बोतलों और छोटे-छोटे वे पात्र जोकि खराब हो चुके है उनमें फूल पौधे रोपित कर दिए जिनकी देखभाल भी वे बखूभी करते भी है। रोजाना सुबह कार्यालय आते ही इन पौधों में पानी डालना इनकी आदत में शुमार हो चुका है। आप देख सकते कि किस तरह दीवारों में भी इन्होंने खाली बेकार पानी।की बोतलों और अन्य बेकार पड़ी वस्तुओं में पौधे लगा डाले। दिनेश खन्ना के कहना है कि इन पौधों की देखभाल वे अपने बच्चों की तरह ही करते है।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर