देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीषा के साथ उनके माता पिता एवं कोच भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा मनीषा ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने मनीषा को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर किया शुभारम्भ, सभी श्रद्धांलुओं एवं प्रदेश वासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें
मुख्यमंत्री धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर किया लोकार्पण