हरिद्वार
विगत तीन माह में जनपद के विभिन्न थानों में आमजन के खोए मोबाईल फोन 📱 के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों 🗒 पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल फोनों को रिकवर करने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर अक्षरशः खरा उतरते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करी और इस अवधि में खोए करीब 252 मोबाइल फोन बरामद किए।
अपने खोये मोबाईल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाते हुए हरिद्वार पुलिस ने करीब 4300000/- (तेंतालिस लाख रुपए) के मोबाइल फ़ोन बरामद किए। अथक प्रयासों से भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक खोए हुए 252 मोबाइल फ़ोन बरामद करने में सफल रही साइबर क्राईम सेल टीम ने विगत 06 माह में 01 करोड़ 06 लाख कीमत के कुल 637 मोबाइल फोन बरामद कर सकुशल मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।
● हरिद्वार पुलिस की सभी पाठकों से अपील👉
कृपया कोई भी लावारिस फोन मिलने पर लालच से बचें और मोबाईल को तत्काल नजदीकी थाने/पुलिस चौकी में जमा करायें। ऐसा करने से आपकी छवि में सुधार के साथ-साथ आप संभाव्य अपराध से भी बचेंगे।

More Stories
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प
उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award हेतु चयन, चारधाम यात्रा 2025 के अभिनव ट्रैफिक कंट्रोल मॉडल के लिये युवा पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान