हरिद्वार
कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत 06 वर्षीय बालक का दो अज्ञात मोटर साईकिल सवार युवकों द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0स0 613/22 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु 06 अलग–अलग टीमें बनाई गई।
ज्वालापुर बच्चा चोरी प्रकरण के सफल खुलासे के बाद इस प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों द्वारा सेकड़ो सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए कई लोगों से उक्त सम्बन्ध में पूछताछ की गई। हरिद्वार पुलिस की डॉग स्कॉड द्वारा भी मौके पर आकर खोजबीन के प्रयास किये गए। इन सभी अनेक प्रयासों के बाद एक संदिग्ध मोटर साईकिल में दो युवक दिनांक 09.12.22 को अपहृत मंयक को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। उक्त राजमार्ग में अन्य सीसीटीवी कैमरों की फूटेज देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि उक्त मोटर साईकिल रूडकी होते हुये मुजफ्फर नगर की ओर गई है।
पुलिस टीमो द्वारा गैर राज्य उत्तरप्रदेश में मोटर साइकिल की तलाश के दौरान दिनांक 16.12.22 को उक्त मोटर साइकिल देवबन्द में दिखाई दी। पुलिस टीम की सक्रियता देख उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बच्चे को मौहल्ला हंसवाडा देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 में एक मन्दिर के पास छोड दिया गया। बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस टीम अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश