देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए शिक्षक बनने को लेकर अच्छी खबर है, जिन युवाओं की उम्र 6 माह पूर्व ज्यादा हो गई थी,उन्हें भी आवेदन करने का मौका दया गया है। आपको बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार ने कोविड-19 के बाद ऐसे युवाओं को सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए 6 माह की छूट प्रदान की थी जिनकी उम्र पूरी हो चुकी थी। ऐसे युवाओं को एलटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड सेवा अधिनस्थ चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है 12 मार्च से 25 मार्च के बीच ऐसे आवेदक आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु सीमा 6 महीने पहले पूरी हो चुकी थी। वही कला विषय के उन अभ्यर्थियों के लिए भी अच्छी खबर है जिन्होंने B.Ed की अनिवार्यता किए जाने की वजह से एलटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया था। लेकिन त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा कला विषय में B.Ed की अनिवार्यता खत्म किए जाने के बाद कला विषय में आवेदन मांगे गए है। 12 मार्च से 25 मार्च के बीच जिन आवेदकों ने स्नातक स्तर पर कला विषय से पास आउट किया है वह भी सीधे शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं । साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि एलटी भर्ती परीक्षा के लिए अप्रैल महीने में ही परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग