हरिद्वार
मायापुर में ओमपुल के पास गाजियाबाद का छात्र वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगनहर में गिर गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रह गए और छात्र पानी के अंदर गायब हो गया। छात्र की तलाश में जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं पाया।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रूक गए। जिसमें आयुष पटवाल (17 वर्ष) पुत्र अनूप सिंह पटवाल निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद पुल से छलांग लगाई। दोस्तों से कहा कि वह उसकी वीडियो बनाएं। दोस्त मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के लिए तैयार हो गए।
जैसे ही आयुष ने गंगनहर में पुल से छलांग लगाई तो उसके दोस्त वीडियो बनाने लगे। छलांग लगाते ही कुछ दूरी पर तैरते हुए पहुंचते ही गंगनहर में आयुष डूब गया। वीडियो बना रहे उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। राहगीरों की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैैंथोला, मायापुर चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई पहुंचे। जल पुलिस को बुलाने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। मगर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया। आयुष एनडीए में भर्ती के लिए देहरादून में रहकर तैयारी कर रहा था। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल