देहरादून
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इसी उद्देश्य को लेकर Solutions Sought Healing द्वारा मैक्स अस्पताल के तत्वाधान में निवर्तमान पार्षद अमिता सिंह के सहयोग से देहरादून के मोहित नगर में निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। कैम्प में ब्लड की जांच के साथ ही आंख दांत,फिजियोथेरेपी,कार्डियोलोजीस्ट,ऑर्थो, एक्यूप्रेशर,ह्रदय की बीमारी एवं फुल बॉडी चेकअप की व्यवस्था के साथ ही योग से किस तरह से अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है की जानकारी दी गयी।
अमिता सिंह,निवर्तमान पार्षद
इस मौके पर अमिता सिंह ने कहा कि आज के समय मे तरह-तरह की बीमारियों ने लोगो को घेरा हुआ है जिनका इलाज भी बहुत महंगा हो गया है और सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोगो पर पड़ रही है जोकि महंगा इलाज कराने में सक्षम नही है और आज Solutions Sought Healing द्वारा मैक्स अस्पताल के डॉक्टर्स के साथ मिलकर ये निःशुल्क कैम्प लगाया गया है जिसका लोगों ने लाभ उठाया।
डॉ सृष्टि पंवार
स्थानीय निवासी
वही कैम्प में आये लोगों ने भी इस निशुल्क कैम्प की तारीफ की और निवर्तमान पार्षद अमिता सिंह का आभार प्रकट किया।

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी