सरिता डोभाल एसपी सिटी देहरादून
देहरादून
नेहरू कॉलोनी थाना के फुव्वारा चौकी क्षेत्र स्थित एक घर में चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी समेत नेहरू कॉलोनी, रायपुर और डालनवाला सीओ पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चार बदमाश घर में घुसे थे जो कि हथियार के बल पर नकदी और ज्वेलरी लूट कर ले गए हैं.पूरे मामले की जांच की जा रही है एसओजी फोन नंबर खंगाल रही है कि आखिर उस वक्त कौन से नंबर एक्टिव थे। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 4 लोग हथियार लेकर आए थे जिनमे से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था. पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसके हाथ में 3 सोने की अंगूठी थी जो वह डरा धमका कर कर ले गए।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल