देहरादून,
विधानसभा चुनाव ना लड़ने की इच्छा व्यक्त करने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने अब लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।। जी हां 2022 चुनाव में हरक सिंह रावत ने विधानसभा का चुनाव ना लड़ने को लेकर भाजपा संगठन से लेकर कांग्रेस आलाकमान तक अपना पक्ष रखा था लेकिन अब 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर हरक सिंह रावत चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।। हरक सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने कभी मना नहीं किया था लिहाजा इस बार वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।।लोकसभा की किस सीट से हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे इस बात का खुलासा फिलहाल उन्होंने नहीं किया है लेकिन जानकारों की माने तो वह हरिद्वार व गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द