देहरादून
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। शासन के आदेश पर अब सिद्धू के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे पर एसआईटी गठित हुई है। एसआईटी की अध्यक्षता डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी करेगी और एसपी क्राइम सर्वेश पंवार को विवेचना अधिकारी बनाया गया है । साथ ही दो अन्य अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा ।दरअसल बीएस सिद्धू ने ओल्ड मसूरी स्थित वन क्षेत्र में करीब 9 बीघा जमीन को अपने नाम करके वहां पर 25 पेड़ों को कटवाने का आरोप है । जिसके बाद 2022 में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में राजपुर रोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद बीसी सिद्धू हाई कोर्ट से गिरफ्तारी को लेकर स्टे दिया था। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेसन ने जानकारी देते हुए बताया शासन के आदेश पर अब मामले की एसआईटी निष्पक्ष जांच करेगी।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा