देहरादून
सिटी कंट्रोल के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना मिली की चूना भट्टा कबाड़ी मार्केट में एक गोदाम में आग लग गई है। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुँचे, तथा आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून भी मौके पर पहुँचे। मौके पर इरशाद की दुकान दिलशाद ट्रेडर्स में रखे पुराने फ़र्नीचर में तथा दिलशाद के गोदाम जिसमे फोम, गद्दे व अन्य सामान रखा हुआ था, दोनो जगहों पर आग लगी होना पाया गया। मौके पर पहुँचे दमकल के वाहनों द्वारा कड़ी मेहनत के पश्चात दुकान व गोदाम में लगी आग में काबू पाया गया, आग से किसी प्रकार की जनहानि का होना नही पाया गया। प्रथम दृष्टिया आग शॉर्ट सर्किट से लगा होना प्रतीत हो रहा है। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
*नाम पता दुकान/गोदाम मालिक*
1- इरशाद पुत्र सती उल्लाह निवासी कबाड़ी मार्केट, चूना भट्टा, थाना रायपुर, देहरादून।
2- दिलशाद पुत्र नफीस निवासी पंचपुरी mdda कॉलोनी, थाना रायपुर देहरादून।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव