देहरादन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में महोदय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।*
1- रणवीर सिंह, निरीक्षक ना0पु0, सेवाकाल 40 वर्ष, 05 माह, 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, हरिद्वार, टिहरी गढवाल तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
2- कान्ता प्रसाद, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 40 वर्ष, 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, टिहरी गढवाल, हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
3- शिशुपाल सिंह रावत, मु0आ0 295 ना0पु0, सेवाकाल 14 वर्ष, 11 माह, 18 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग