
देहरादून
आज दिनांक 30-04-2024 को पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियो के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
आज सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का विवरण निम्नवत है।
*1- ओम प्रकाश, अपर उप निरीक्षक ना0पु0,* सेवाकाल 40 वर्ष, 05 माह, 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौडी गढवाल, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*2- श्रीमती विमला देवी, अपर उप निरीक्षक ना0पु0,* सेवाकाल 38 वर्ष, 05 माह, 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*3- जगदीश प्रसाद, मुख्य आरक्षी 245 ना0पु0 (भू0पू0सैनिक),* सेवाकाल 22 वर्ष, 06 माह, 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के अतिरिक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन