देहरादून
वादी प्रभू दयाल रावत निवासी जलागम कालोनी कण्डोलिया पौड़ी गढवाल की शिकायत पर एस0एस0पी0 देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर दिनांक 27.07.2024 को मु0अ0स0 154/2024 धारा 420/506/120बी भादवि पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त प्रदयुम पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी नगली नूर, पो०ओ० बाबूपुर, थाना देवबंद, सहरनपुर, उत्तर प्रदेश हाल थापा गली, सेलाकुई, देहरादून उम्र 21 वर्ष द्वारा प्रतिरूपण करते हुए नकली सक्षमवीर बनकर अपने अन्य सह अभियुक्तों 1. आर्यन 2. दीपक तथा 3. पविंदर चौधरी के साथ मिलकर पीडित प्रभू दयाल को असली सक्षमवीर पुत्र ओमवीर निवासी लोहिया पार्क चौक लखनऊ उ0प्र0 की ईस्ट होप टॉउन झाझरा स्थित भू-खण्ड को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेच कर धोखा-धड़ी से पैसे हड़प लिए थे। अभियोग में मुख्य अभियुक्तगण 1. आर्यन तथा 2. दीपक को पूर्व में दिनांक 25-09-2024 को तथा अभियुक्त परविन्दर चौधरी को दून पुलिस द्वारा दिनंाक: 10-10-24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पंजीकृत अभियोग में एक अन्य अभियुक्त प्रदुयम द्वारा नकली सक्षमवीर बनकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त धोखाधडी की घटना को अजांम दिया जाना प्रकाश में आया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदुयम को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* प्रदयुम पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी नगली नूर, पो०ओ० बाबूपुर, थाना देवबंद, सहरनपुर, उत्तर प्रदेश हाल थापा गली, सेलाकुई, देहरादून उम्र 21 वर्ष
*पुलिस टीम*
01: उ0नि0 प्रवीन सैनी
02: का0 नितिन
03: हे०का० किरण (एसओजी)

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत