पौड़ी
पौड़ी शहर के खांडयूंसैंड के समीप यूटिलिटी वाहन चालक ने स्कूटी में सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिससे कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन चालक काफी नशे में था जिसके चलते उसने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। शराब के नशे में धुत वाहन चालक ने दो लोगों की जान ले ली जिसके बाद में दीपावली पर्व पर घर में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सीओ पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि पौड़ी से देवप्रयाग जा रहे यूटिलिटी वाहन चालक ने खांडयूंसैंड में पहले एक गाय को टक्कर मारी जिसके बाद आगे चलकर उसने स्कूटी में आ रहे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिसमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है और तीसरे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान