हरिद्वार: ऋषिकुल जम्बो वैक्सीनेशन सेन्टर के नोडल अधिकारी, रेडक्रॉस सचिव में आज प्रेमनगर आश्रम में वैक्सीनेशन कैम्प में 212 लाभार्थियों ने कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशन (बूस्टर डोज) लगवायी।
रेडक्रास के सचिव डा. नरेश चौधरी ने बताया कि ऋषिकुल जम्बो साइट वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने का अभियान लगातार जारी है। इसके अतिरिक्त आश्रम, धर्मशाला, स्कूल-कालेज में अगर ज्यादा लाभार्थी हैं तो आवश्यकतानुसार वहीं पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर कोविड-19 वैक्सीन की सभी डोज दी जा रही है। कुछ लाभार्थी तो ऐसे भी मिलते हैं जो चलने फिरने में असमर्थ हैं तो उनको उनके निवास स्थान पर ही कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की सुविधा दी जा रही है। ऐसे लाभार्थी प्रेम नगर आश्रम की संत कुटिया में भी पहुंचे। उन सभी को उनकी कुटिया में ही पात्र कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगायी गयी।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द