देहरादून
देहरादून पुलिस ने पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के पास से पिस्टल, तमंचे बरामद हुए हैं। देहरादून पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी में आरोपी 11 साल से वांटेड कुख्यात बदमाश और उसके गिरोह के साथ पुलिस के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इजाल चल रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश