देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजनों से नियमित रूप से उनके घर जाकर उनके स्वास्थ्य तथा समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सभी सीनियर सिटीजनों से मुलाकात की गई, इस दौरान पुलिस द्वारा उनसे वार्ता कर उनकी समस्याओ के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण के प्रयास किये गये, इस दौरान उपस्थित सभी बुजुर्ग व्यक्तियों को हल्का प्रभारियों, बीट कांस्टेबल व अन्य अधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति में उक्त नंबरो पर संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया, साथ ही सभी बुजुर्गों को अपने घर मे किसी भी व्यक्ति को काम पर रखते समय उसका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के संबंध में बताया गया।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर