
देहरादून
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 70 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में पूछताछ की गई तथा स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 29 चालान करते हुए 10,750/= रू० संयोजन शुल्क की धनराशि वसूली गई तथा 26 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

इस दौरान पटेल नगर क्षेत्र में मंडी के पास लाइनवुड स्पा एंड सैलून में 03 पुरुषों व 03 महिलाओं के आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर संबंधित स्पा संचालिका सहित 04 लोगो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम ,1956 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया, तथा मौके से 05 पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- शोभा रानी पुत्री सुदेश्वर सैनी निवासी रामपुरम, कांवली रोड, देहरादून
2- विजय कुमार गुरुंग पुत्र गन बहादुर गुरुग निवासी क्लेमेंट टाउन, देहरादून
3- मौ० शादाब पुत्र मौ० याकूब निवासी गंदेवाड़ा, सहारनपुर
4- मो० अमजद पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी छुटमलपुर सहारनपुर

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान पर मंथन, अंतिम रूप देने के निर्देश
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगातः भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु 461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार