देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक: 03-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 156 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 10, यातायात नियमो का उल्लंघन 98 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 02 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 कुल 271 युवाओं/वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 271 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति