देहरादून
आज दिनांक 10/09/2024 को दोपहर के समय कोतवाली पटेल नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से चंद्रबनी शांति विहार क्षेत्र में दो लड़कियों के बरसाती नाले में बहने की सूचना प्राप्त हुई थी, उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी आईएसबीटी मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा नाले में बही दोनों बच्चियों की तलाश हेतु आस पास के क्षेत्र में नाले के किनारे सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाइल्डलाइफ के पास नाले से दोनों बच्चियों को ढूंढ कर स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें नाले से सकुशल रेस्क्यू किया गया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस तथा बचाव कार्य मे सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुआ एक दर्दनाक हादसा, सिर पर पोल गिरने से वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित