देहरादून
दिनाक 17.05.2024 को वादी द्वारा राजस्व क्षेत्र चंदोउ, तहसील कालसी पर आकर एक प्रार्थना पत्र उनकी पुत्री (पीड़िता) उम्र 13 वर्ष को राकेश पुत्र चंदूदास द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी के सम्बंध में दिया। जिस सम्बन्ध में राजस्व क्षेत्र चंदोउ तहसील कालसी पर धारा 363/366ं/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग की विवेचना दिनांक 27/05/2024 को राजस्व से स्थानांतरित होकर थाना कालसी को प्राप्त हुई।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राकेश पुत्र चंदूदास निवासी ग्राम दिलऊं पो० चंदोउ तहसील कालसी को दिनाक 31/05/2024 को यमुना पुल के पास हरिपुर से गिरफ्तार कर अपहृता (पीड़िता) को सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया।
*नाम/पता अभियुक्त*
1- राकेश पुत्र चंदूदास निवासी ग्राम दिलऊं पो० चंदोउ तहसील कालसी जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 हेमा बिष्ट थाना कालसी
2- कानि0 1357 जसमेर सिंह
3- कानि0 198 त्रेपन सिंह

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच