देहरादून
वादी श्री आदर्श वीर धवन निवासी विवेक विहार जाखन राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि उनके पडोस में रहने वाले शाहरूख नाम के व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था, जिस पर शाहरूख द्वारा उनके साथ मार- पीट करते हुए उनके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गये। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर अभियुक्त शाहरूख के विरूद्ध मु0अ0सं0: 78/25 धारा 109 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय गया तथा दिनांक 23/05/25 को अभियुक्त शाहरुख अंसारी को राजपुर रोड अंग्रेजी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शाहरुख अंसारी पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी नई बस्ती चिडो वाली, राजपूर देहरादून, स्थाई पता-ग्राम संधू बर, थाना सवेरा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम :-*
1-उ0नि0 अर्जुन गोसाई, चौकी प्रभारी जाखन
2-हे0कां0 संतोष कुमार
More Stories
सरेराह गुंडई दिखाने वालों को दून पुलिस लाई घुटनों पर, ऋषिकेश क्षेत्र में 2 व्यक्तियों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
जिलाधिकारी और एसएसपी ने आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव, गांव में संचालित हो रहे हैं करीब 50 होम स्टे, वर्षभर रहती है पर्यटकों की आवाजाही