देहरादून
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *”ऑपरेशन कालनेमि”* अभियान के तहत अवैध व फर्जी रूप से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनाँक 08/01/2026 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत लोक संस्कृति कॉलोनी में 01 बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक संस्कृति कॉलोनी पटेलगनर से 01 महिला सुबेदा बीबी पत्नी कौशर शाह को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम सुबेदा बेगम पुत्री सादिक मियां निवासी ग्राम राजा कादुपुर, डाकघर मंदारकंडी थाना बनियाचांग, बांग्लादेश उम्र 40 वर्ष बताया गया, जिसके कब्जे से पुलिस को सुबेदा बीबी तथा मोनी के नाम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सुबेदा बीबी, मोनी तथा प्रिया रॉय के नाम के वोटर आई०डी० कार्ड, सुबेदा बीवी के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व सुबेदा बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई। उक्त महिला द्वारा अलग अलग नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध व अनाधिकृत रूप से भारत में निवास करने पर उक्त महिला के विरुद्घ कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 13/2026, धारा – 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनस व 3 पासपोर्ट अधि0 तथा 14 विदेशी अधि0 पंजीकृत कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ के विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि 04 वर्ष पूर्व कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ 02 वर्ष पश्चिम बंगाल में रहने के बाद वह 02 वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आई। पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान वर्ष 2022 में उसने पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति कौशर शाह से विवाह कर लिया। देहरादून आने के बाद उसने अपने पति की मदद से रुड़की व देहरादून से अलग अलग नाम से फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र व उसके आधार पर अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। देहरादून में वह अलग-अलग स्थान पर किराए में रहकर घरों में झाड़ू पोछा लगाने का कार्य करती है तथा उसका पति कौशर शाह वर्तमान में दुबई में कार्य कर रहा है। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
1- सुबेदा बेगम उर्फ सुबेदा बीवी पुत्री सादिक मियां निवासी ग्राम राजा कादुपुर, डाकघर मंदारकंडी थाना बनियाचांग, बांग्लादेश उम्र 40 वर्ष
*अभियुक्ता से बरामदगी*
1- फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र *(अलग -अलग सुबेदा बीबी, मोनी के नाम के)*
1- फर्जी आधार कार्ड
2- फर्जी वोटरकार्ड *(प्रिया रॉय, सुबेदा बीबी, मोनी के नाम के)*
3- फर्जी पैन कार्ड
4- 01 बांग्लादेशी आई०डी० – *(सुबेदा बेगम के नाम से)*

More Stories
जल विद्युत गृह ढकरानी में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाली 3 महिलाओं सहित 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा, समन्वय और समयबद्धता पर दिया जोर, दस्तावेजों के सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती के दिए निर्देश, विकास के साथ ही नवाचार पर भी ध्यान दें अधिकारी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री