देहरादून
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार राजपुर रोड में स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने राजपुर रोड से दिलाराम चौक तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरने हेतु कार्यदाई संस्था बीएनआर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को प्रत्येक स्पॉट पर जेई तैनात करते हुए सड़क को रात्रि तक ठीक करने के निर्देश दिए तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को इस कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश कि यदि सड़क के गड्ढों से किसी को जान माल की क्षति होती है तो संबंधित कार्यदाई संस्थाओं पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परेड ग्राउंड के समीप नाली निर्माण कार्यों में ढिलाई बरतने पर संबंधित जेई को सस्पेंड किया तथा कांट्रेक्टर के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण, सिटी सेन्टर हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग’
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण’
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश