देहरादून
पुलिस महानिदेशक ने समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला सुरक्षा उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में पुलिस बल की संलिप्तता यदि परिलक्षित होती है तो इन घटनाओं से जहाँ एक ओर सम्पूर्ण पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है वहीं दूसरी ओर जनसामान्य / महिलाओं में प्रतिकूल संदेश प्रसारित होता है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है।
अतः भविष्य में पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यो में संलिप्तता परिलक्षित होने पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार