
देहरादून
*उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने आज स्पेशल बच्चों के प्रोत्साहन* हेतु ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित *”स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025″ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।* इस दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 13 विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। *पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है, इन विशेष बच्चों ने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है।*
उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि *”जो माता-पिता और शिक्षक इन बच्चों के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं, वे ही समाज के असली नायक हैं।”*
इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थिति रहे।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन
यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री