
देहरादून
मालदेवता के आपदा प्रभावित इलाकों में डीजीपी अशोक कुमार ने अफसरों के साथ दौरा किया। उन्होंने आपदा में अलग-थलग पड़े गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने के लिए निर्देशित किया।
स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, डीएम टिहरी सौरभ गहरवार, डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के साथ कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता व उसके आस-पास आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के रेस्क्यू और रिलीफ कार्यों को देखा। उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रमीणों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार करने और लापता व्यक्तियों की तलाश जारी रखने को कहा।
सबसे पहले सूचना देने वाले को सराहा
112 पर सबसे पहले सूचना देने वाले मनोज पयाल से मिले और उन्हें सराहा। पयाल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्यों में पुलिस और एसडीआरएफ का सहयोग भी किया। डीजीपी ने उन्हें धन्यवाद किया। इसके अलावा उन्होंने रेस्क्यू में लगे एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों को सम्मानित भी किया।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी